9.7 C
Munich
Thursday, January 15, 2026

विकसित भारत की कल्पना को साकार करेगा बिहार का जनादेश : अरुणधर दीवान

Must read

रायगढ़ । बिहार जीत के जश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान में कहा कि भाजपा के लिए जीत जश्न नहीं बल्कि जीत जनता की सेवा के लिए है। बिहार का यह जनादेश मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को साकार करेगा। बिहार की भूमि ज्ञान का केंद्र है। बिहार की भूमि से बुद्ध के ज्ञान एवं चाणक्य के नीतियों को चर्चा दशकों बाद भी आज पूरे विश्व में आज भी प्रासंगिक है।

एन डी ए को मिले समर्थन को सुनामी बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने कहा बिहार में चल रहे विकास, नारियों की सुरक्षा व्यवस्था , सुशासन के साथ गरीब कल्याण हेतु एन नीतीश सरकार की दशकों से संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। मोदी जी के नेतृत्व में बिहार के विकास हेतु दिल खोलकर कार्य किए गए। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ की कल्पना को साकार करने के लिए दिया गया है। बिहार के इस जनादेश से यह स्पष्ट हो गया कि जनता काम करने वाले पर भरोसा करती है। भाजपा के गठबंधन के साथ नीतीश ने ठोस इरादों के साथ वादों को पूरा किया है।

यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, विज़न और विकास मॉडल पर जनता के अटूट विश्वास की गवाही है। युवाओं ने अपने वोट के जरिए रोजगार के अवसर चुना, वही महिलाओं ने वोट के जरिए सुरक्षा और सशक्तिकरण चुना। यह जीत नए भारत के आत्मविश्वास की जीत है।

spot_img

More articles

spot_img

Latest article